नवगछिया। आदर्श थाना नवगछिया के पकरा में एक विवाहित महिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक महिला  पकरा निवासी सत्यम कुमार की पत्नी जूली कुमारी है। सोमवार के सुबह महिला को पंखे से लटकते देखकर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर नवगछिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल नवगछिया भेजा।

रात्रि में की मां को फोन कर एलसीडी खरीदने की दी थी जनकरी :

 इस संबंध में मृतक महिला के पिता उर्दू बाजार भागलपुर निवासी संजय ठाकुर ने पुलिस को बताया कि जूली की शादी तीन वर्ष पूर्व सत्यम कुमार के साथ तेतरी दुर्गा मंदिर में हुई थी। उसे सात माह का एक लड़का अक्षत कुमार है। जूली  ने रात के दस बजे फोन कर मुझसे वह अपनी मां से बात की थी। इस दौरान उसने किसी भी परेशानी का जिक्र नहीं  किया। उसने बताई कि वह एससीडी खरीद कर लाई है। वह काफी खुश लग रही थी। सुबह सुसराल वालों ने घटना के बारे में बताया तो विश्वास ही नहीं हुआ। हम लोगों को जूली के ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं है।

इस संबंध में मृतक महिला के ससुर नवीन ठाकुर ने बताया कि जूली का पति सत्यम कुमार चंडीगढ़ में रहता है। जूली कुमारी रविवार की शाम अपने देवर के साथ नवगछिया बाजार गई थी, वहां से वह एलसीडी व बच्चे के कपड़े खरीद कर घर नौ बजे रात्रि में पहुंची थी। घर में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया था। खाना खाकर अपने रूम में जाकर पुत्र के साथ सो गई थी। सुबह काफी विलंव होने पर वह नहीं रूम से निकली तो सास चांदनी देवी उठाने गई। चांदनी देवी देखा कि जूली कुमारी दुपट्टा से पंखा में फांसी फंदा लगाकर उसमें झूल रही है। परिवार के सदस्यों ने उसे नीचे उतारा तो उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी गई।

 सॉरी मम्मी पापा  आप लोग बहुत अच्छे है आई लव यू :

पुलिस को घटना स्थल पर से जूली कुमारी के द्वारा। लिखा सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में जुली कुमारी लिखा हैं कि हमको माफ कर जीजिए हम आप सब को बहुत परेशान किए है। सॉरी मम्मी आप बहुत अच्छी हैं। पापा भी बहुत अच्छे है। सौरी पापा जी हमको माफ कर दीजिए। आई लव माई फैमली। मैं अपने बेटा से बहुत प्यार करती हूं। उसको अच्छे से रखिएगा। मैं अपनी होश ओ हवास में मरने का वजह अपने आपको मान रही हूं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। घटना का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *