नवगछिया । गोपालपुर थाना के पचगछिया में प्रेम-प्रसंग में छात्रा शिवानी कुमारी (21) पिता विकास दास ने आत्महत्या कर ली। लड़की का शव घर के अंदर बांस से लटका मिला। मृतक  मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के बीए पार्ट 1 की छात्रा थी। घटना की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

पिता  विकास दास ने बताया कि नौ जून को शिवानी की शादी थी। हमलोग घर के आगे मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। उसकी मां जूली देवी स्नान करने गयी थी। इसी दौरान  बेटे शुभम ने 10 बजे घर खोला तो  बहन को बांस पर लटका पाया। उसने हल्ला कर सबको जमा किया।

बांका के नीमचक में नौ मई को थी शादी

पिता विकास दास ने बताया कि शिवानी की शादी बांका के नीमाचक में तय हुई थी। नौ मई को शादी होनेवाली थी। शादी में 51 हजार रुपये और एक बाइक उपहार स्वरूप दिया गया था। शादी की सारी तैयारी पूरी हो गयी थी। बताया जाता है कि शिवानी  की छोटी बहन पहले ही  प्रेम-प्रसंग  में घर से भाग कर शादी की थी। शिवानी भी प्रेम के चक्कर में पड़ गयी थी और शादी नहीं करना चाह रही थी। इसीलिए उसने इतना बड़ा कदम उठाया। थानाध्यक्ष  नीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *