नवगछिया : स्टेशन पर एक आठ साल का बच्चा डरा सहमा मिला। स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान प्रेमचंद्र की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे से नाम-पता पूछा। बच्चे ने बताया . कि वह नवगछिया के ही सकुचा गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र कार्तिक कुमार है।
Total Downloads: 354
वह गलती से ‘भटक कर स्टेशन पहुंच गया है। उसने रेल पुलिस से कहा कि मेरे घर तक मुझे पहुंचा दीजिए। इसके बाद बच्चे को आरपीएफ पोस्ट लाया गया और चाइल्डलाइन के कर्मचारियों को बुला कर उन्हें सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके घर पहुंचाने की बात कही है। इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई है।