नवगछिया। तेतरी दुर्गा मंदिर में 22 मई को होनेवाले निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर नौगाछिया नगर स्थित गोपाल गौशाल में बैठक आयोजित किया गया, जिसमे कार्यक्रम के रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा की गई ।
Total Downloads: 79
बैठक में मुख्य रूप से नवगछिया क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहोकर अपना विचार रखा । बैठक में विशेष रूप से कार्य का विभाग बंटवारा किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से अलग अलग विभाग को सफल कर सामुहिक विवाह को संपन्न करने का संकल्प लिया ।
मौके पर अनुज चौरसिया, चंद्रगुप्त साह, विनोद मंडल, मुकेश राय , हिमांशु भगत,मुकेश राणा ,मितेश रंजन , सौरव पोद्दार, प्रह्लाद यादव, दीपक कुमार,कृष्ण कुमार,हर्ष कुमार, सदाशिव , संजीव आदि मौजूद रहे।

