नवगछिया । नवगछिया के  आचार्य टोला पकरा  विषहरी स्थान में गुरुवार की दोपहर ठनका की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। वहीं छह लोग बाल-बाल बचे।

बारिश से बचने आये थे पेड़ के नीचे

घटना में बाल-बाल बचे लोगों ने बताया सभी मकई  कादौनी कर वापस घर लौट रहे थे। परशुराम  मंडल, गांधी मंडल, धनंजय मंडल, रिंकू मंडल, तारणी मंडल और मिथुन कुमार सहित आठ लोग थे। घर आने के दौरान आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पेड़ के नीचे छुपने के लिए चले गए। इसी दौरान पेड़ पर ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आकर तारणी मंडल (60 वर्ष) का शरीर झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके बगल में खड़ा मिथुन कुमार (14 वर्ष) भी घायल हो गया। ठनका के समय पेड़ की टहनी भी टूटकर लोगों पर आ गिरी। घायल घायल मिथुन को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया।

पति के शव पर बार बार बेहोश हो रही थी पत्नी :

मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवारवालों का  रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी लावनी देवी रोते-रोते बेहोश हो रही थी। शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

सीओ विश्वास आनंद ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *