नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद स्थित खरनयी नदी की जमीन का अतिक्रमण कर मिट्टी भराई का काम करवाने को लेकर मछुआरों में रोष है।

नवगछिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति की मंत्री मीरा देवी और अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि खिरनेई नदी वर्षों से नवगछिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड का हिस्सा है। मछुआरों के द्वारा हर वर्ष बिहार सरकार को रेवेन्यू दिया जाता है और नवगछिया प्रखंड के मछुआरें खरनयी नदी में मछली पालते हैं। लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा जबरन खरनयी नदी के बीचों बीच मिट्टी भराया जा रहा है।

लोगो द्वारा मिट्टी भराई से प्रखंड के मछुआरों को डर सता रहा है कि, कहीं खरनयी नदी दो भागों में विभाजित ना हो जाये। वहीं मछुआ सिकंदर सिंह बताते हैं कि, अतिक्रमण को लेकर नवगछिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति के द्वारा वरीय पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है। किंतु अभी कार्रवाई नहीं हुई। मछुआ सदस्य सह पार्षद बिनोद सिंह ने बताया कि, अतिक्रमणकारियों को मना करने पर गाली गलौज और मारपीट तक करने पर उतारू हो जाते हैं। वहीं नवगछिया प्रखंड के मछुआरों ने अतिक्रमण रोकने के लिए प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है।

40 लाख रुपया कट्ठा बेच रहे है खरनयी नदी क़ई जमीन :

लोगो ने बताया कि नदी का अतिक्रमण कर मिट्टी भराकर जमीन का प्लाटिंग कर 40 लाख प्रति कट्ठा के हिसाब से जमीन बेची जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *