नवगछिया। सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने हथियार और गोली के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कदवा ओपी थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला में एक फर्नीचर की दुकान पर दो युवकों को बंदूक की 12 बोर के चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के महदतपुर बासा निवासी सुरेंद्र मेहता का पुत्र अमर सिंह व कदवा ओपी थाना क्षेत्र के गोला टोला कदवा निवासी राजेंद्र मंडल का पुत्र मिथिलेश कुमार है। पुलिस ने मिथिलेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके घर में एक पिस्टल रखा हुआ है। पुलिस ने मिथिलेश के घर छपेमारी कर पुनः एक ऑटोमैटिक पिस्टल व चार कारतूस बरामद कर लिया।

मिथिलेश ने पुलिस को बताया है कि बरामद पिस्टल थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला कदवा निवासी ज्योतिष कुमार की है, इसके बाद कदवा पुलिस ने ज्योतिष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल फोन बरामद की गई है। ज्योतिष कुमार के साथ अन्य युवकों का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद इन सभी पर पुलिस की नजर थी। तीनों युवकों पर अवैध हथियार रखने व सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को भय में डालने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *