नारायणपुर। प्रखंड के सिरखंडी कोसी बहियार में बुधवार को परती खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें बीरबन्ना गांव के सुधीर यादव के पुत्र सहित तीन से चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बीरबन्ना गांव से लोग ने पहुंचकर कर घायल को इलाज के लिए मायागंज लेकर गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि सूचना मिली है कि बीरबन्ना व जयरामपुर गांव के लोग में मवेशी चराने को लेकर मारपीट हुई है लेकिन घटनास्थल बिहपुर थाना क्षेत्र में आता है उसकी सूचना संबंधित थाना को दिया गया है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि जयरामपुर गांव के भी दो से तीन लोग घायल है उनका इलाज ग्रामीण स्तर पर हो रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
