टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो पर सवार 5 लोग घायल हो गए। हादसा एनएच 31 पर रंगरा के मदरौनी पावर ग्रिड के पास गुरुवार रात करीब 9:00 बजे की है।

घायलों में कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर सिकट गांव निवासी राजा कुमार, माया देवी, रेखा देवी, सीता देवी, दुलारी देवी शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रंगरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेखा देवी को छोड़कर बाकी की गंभीर हालत देख उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सभी लोग टेंपो से अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गोपालपुर के गोसाईंगांव जा रहे थे। इसी दौरान मदरौनी पावर ग्रिड के समीप सामने से अनियंत्रित गति से आ रही बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया और उस पर सवार लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक पेट्रोल कर्मी ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रंगरा अस्पताल ले जाया गया।

सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलोगो और टेंपो को जब्त कर लिया है। वहीं बोलेरो के चालक सहित और उसमें सवार दो लोगों को भी आंशिक रूप से चोटें आईं। बोलेरो सवार सभी लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि बोलेरो चालक और उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *