नवगछिया। नव विवाहिता महिला ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला खरीक थाना के गणेशपुर निवासी है। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि आठ दिन पूर्व महिला की शादी हुई थी। महिला ससुराल में थी। पति से कहासुनी होने पर महिला ने सल्फास की गोली खा ली।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
