नवगछिया। नवगछिया थाना के तेतरी में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला तेतरी निवासी मनोज कुमार झा की पत्नी कंचन देवी 53 वर्षीय है। कंचन देवी का शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक महिला के पुत्र रिंकू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात मां घर के काम कर रही थी। उस समय सांप ने काट लिया। इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाने के दौरान मां की मौत हो गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
