नवगछिया : 14 नंबर सड़क स्थित थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ के पास शनिवार की शाम दो कार की आमने-सामने की टक्कर में दोनों कार पर सवार कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर खाई में चली गई।
Total Downloads: 79
घायलों में यमुनियां निवासी मो. शहीद बैठा एवं गौरीपुर निवासी निमित कुमार की ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
शेष घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में हुआ। जिसके कारण ‘अन्य घायलों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया हैं।

