नवगछिया और गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव चिह्न का वितरण किया गया। वहीं कदवा दियारा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में पंच पद के लिए शशिकला देवी को निर्विरोध पंच निर्वाचित किया गया है। पकरा पंचायत के वशिष्ठ कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
Total Downloads: 79
खगरा पंचायत में नामांकन नहीं होने के कारण यह पद रिक्त रह गया है। जमुनिया पंचायत में वार्ड नंबर 3 में कंचन देवी को निर्विरोध चुनी गई हैं। तेतरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में 2 प्रत्याशी मैदान में है एवं खगरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 मे पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
वहीं गोपालपुर प्रखंड में तीन पद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें दो वार्ड सदस्य एवं एक पद पंच के निर्विरोध चयनित हुआ। साथ ही 2 पद रिक्त रह गया। सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में 2 प्रत्याशी मैदान में रहने के कारण यहां पर मतदान होगा।

