नारायणपुर से 401 बोरा मक्का लेकर पटना जा रहा ट्रक चालक गाड़ी सहित लापता हो गया है। व्यवसायी भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है। घटना 9 मई की है। नारायणपुर में एहसान ट्रेडर्स संचालक मक्के के व्यवसायी नारायणपुर निवासी मुस्तफा अली ने 9 मई को 401 बोरा मक्का ट्रक संख्या बीआर 01जीबी 9750 से अरना प्राइवेट लिमिटेड दीदारगंज पटना सिटी के लिए भेजा था।

मुस्तफा ने मक्के की अनुमानित कीमत चार लाख 58 हजार रुपये बताई है। ट्रक मालिक लखीसराय जिला के बरहिया निवासी अमन रोशन उर्फ विक्रम चला रहे थे। मुस्तफा ने बताया कि ट्रक न्यू गणेश लोरी ब्रोकर एवं कमीशन एजेंट महेशखूंट खगरिया से मंगवाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *