नवगछिया : आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले परिवारों के लिए निशुल्क वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर में किया गया!इस कार्यक्रम में कुल 13 जोड़ियों का पूरी हिंदू रीति रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से विवाह कराया गया सामूहिक शादी में शामिल होने वाले वर-वधू को उपहार स्वरूप में विवाह में वस्त्र, श्रृंगार का सामान, घरेलू उपयोग का बर्तन, खाद्य पदार्थ प्रदान किया गया वर वधु को सहृदय आशीर्वाद देने के लिए समाज के सभी वर्गों के  लोग आगे आए

इस वैवाहिक कार्यक्रम में लगभग 8 जिले के विभिन्न गाँव से जोडे ने हिस्सा लिया! तेतरी दुर्गा मेला कमेटी अध्यक्ष श्री रमाकांत राय ने कहा पूरे भागलपुर जिले के लिए अद्भुत कार्यक्रम और स्मरणीय रहा! कार्यक्रम का संयोजन अभाविप के अनुज चौरसिया ने किया, समाज के महिलाओं ने मंगल गीत गाए,विदाई के समय सभी के आशु छलक पढे सभी ने शुभ शुभ सभी जोड़ी का विदाई कराया

बता दे कि विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत ने कन्यादान किया वही कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू चौधरी, मुकेश राय, रितेश रंजन, पंकज सिंह, चंद्रगुप्त साह, रामकुमार साहू, प्रवीण भगत. हिमांशु भगत सिंह, पंकज भारती, सज्जन भारद्वाज, प्रभु प्रिंस बालकृष्ण, गुड्डू, दीपक, अजय कश्यप, अरविंद सिंह, सुबोध ठाकुर, सेम्पू दा, अजीत चौधरी पप्पू, निरंजन साह, साक्षी, कोमल, रीया ठाकुर, शालू, सिंकू,कोमल आदि ने योगदान दिया!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *