नवगछिया : नवगछिया में एक युवक ने बुधवार को बालू पर भगवान हनुमान ‘की आकृति बना दी। थाना रोड पर भवानीपुर निवासी प्रकाश दास के 18 वर्षीय पुत्र कुमोद कुमार द्वारा बालू पर बनाई गई कलाकृति लोगों को आकर्षित कर रही थी। भगवान हनुमान की आकृति को देखने के लिए भीड़ जुट गई। प्रकाश दास के पांच पुत्रों में कुमोद कुमार तीसरे नंबर पर है।

कुमोद ने बताया कि पिता अस्वस्थ रहते हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह 7वीं तक ही पढ़ाई कर सका है। वह पहले पेपर पर भगवान की तस्वीरें बनाता था। धीरे धीरे कोसी नदी किनारे रेत पर आकृति बनाने लगा। जहां भी बालू का काम होता वहां आकृति बना लेता है।

थाना रोड में ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सफेद बालू सड़क किनारे रखा है। उसी बालू पर भगवान हनुमान आकृति बनाई। सुबह 5 बजे बनाना शुरू किया। इसमें लगभग पांच घंटे का समय लग गया। इससे पूर्व वह बालू से भगवान शिव, भगवान गणेश, मां पार्वती, लक्ष्मी, दुर्गा, काली की की आकृति बना चुका हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *