नवगछिया । बिहार के मुख्य सचिव के निर्देश पर कई प्रशासनिक अधिकारियों ने गोपालपुर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में छात्रों को स्थिति चिंताजनक पाई गई।
Total Downloads: 79
प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी किशोर भारती ने बताया कि अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में साफ-सफाई के साथ-साथ पठन-पाठन का स्तर निम्न था। वहां पर प्रधानाध्यापक ने नामांकन और उपस्थिति की पंजी का संधारण आधा-अधूरा किया है। वहां पर कई तरह का अभिलेख अधूरा था साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्था भी काफी लचर था। वहीं अनुसूचित जाति यादव टोला प्राथमिक विद्यालय कालूचक कालदी नगर विद्यालय में मध्याह्न भोजन में सुधार की जरूरत बतायी।
उन्होंने बताया कि हमने मध्य विद्यालय डुमरिया प्राथमिक विद्यालय कटचीरा सहित कई विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर जो कमियां मिली वहां पर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं इस्माईलपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी वीना कुमारी चौधरी ने कई विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिया।

