नवगछिया : जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अगुवाई में पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है और एकजुट विपक्ष बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर करेगा।
Total Downloads: 85
वही जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा की आगामी 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की साझा बैठक से भारतीय राजनीति की एक नई शुरुआत होगी। जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सत्ता से बेदखल किए जाने को लेकर गंभीर चर्चा होगी। त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि इस बैठक में विपक्षी पार्टियां शामिल होगी और एक सूर से केंद्र की जनविरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ साझा बिगुल फूकेगी ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश में महंगाई, बेरोजगारी से लोगों का जीना मुहाल है, वहीं मौजूदा सरकार देश के असल मुद्दे से लोगों को ध्यान भटकाकर एक दूसरे को लड़़वाने में लगी है। श्री भारती ने कहा कि हाल ही में खत्म हुए कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने धर्म को मुद्दा बनाकर लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाना चाहा लेकिन कर्नाटक की समझदार जनता ने बीजेपी की सारी कोशिशों को नकाम कर दिया, और महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया।

