नवगछिया : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी ने फिर से तबाही मचाना शुरू कर दिया है। नदी के तटवर्ती इलाकों में भीषण कटाव शुरू हो गया है। शनिवार देर रात्रि 100 मीटर के दायरे में कटाव शुरू हो गया। जिसमें लगभग 50 मीटर में जलसंसाधन विभाग द्वारा कराए गए जिओ बैग का कार्य नदी में समा गया।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी जिओ बैग से कराए गए कटाव निरोधी कार्य का लगभग 25 फीट का हिस्सा नदी में समा गया था। कटाव स्थल पर हालात यह है कि जल संसाधन विभाग द्वारा एक माह पूर्व 3 करोड़ 40 लाख से कराए गए जिओ बैग का कटाव निरोधी कार्य बाढ़ शुरू कराया गया है। यह कटाव निरोधी कार्य मामूली दवाब को नहीं झेल पा रहा है।

रविवार को कटाव के मद्देनजर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने कटाव स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कनीय अभियंता को कटे हिस्से को रिस्टोर करने एवं कटाव को रोकने के लिए अन्य उपाय करने के निर्देश दिए। जहांगीरपुर बैसी साधोपुर सहित दर्जनों गांवों के तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *