नवगछिया। भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ 15 जून को होने वाले महागठबंधन के आह्ववान पर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को लेकर बाजार स्थित आनंद कृष्णा विवाह भवन हॉल में महागठबंधन की बैठक हुई। बैठक में सभी घटक जदयू, राजद, कांग्रेस, हम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं भाकपा माले के सभी नेता एवं पार्टी के पदाधिकारी द्वारा 15 जून 2023 को सभी प्रखंड में दिन के 11 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने संयुक्त रूप से महागठबंधन पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आग्रह किया कि अपने अपने ग्रामीण के सभी लोगों तक जानकारी पहुंचाने का काम करेंगे।

बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, शिव चंद्र कुमार सिंह अंचल सचिव सीपीआई, मोहम्मद मोहिउद्दीन, हिमांशु यादव, मुरारी मंडल, तनवीर अहमद शाहिद रजा, मिलन सागर, चंदन सिंह, इफ्तेखार आलम, डॉ दीपक शाह, उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *