नवगछिया । नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को नई पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में एसडीपीओ दिलीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे के अलावा नवगछिया व बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर, पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे। अपराध गोष्ठी में अन्य माह की भांति अपराध पर नियंत्रण के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

एसपी ने बताया कि गोष्ठी में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी कैसे हो? अवैध शराब पर नियंत्रण कैसे हो? इन सभी बातों पर चर्चा व मौजूद थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। वहीं 112 वाहन कम समय में घटनास्थल पर कैसे पहुंचे? इसपर चर्चा की गयी। एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला को लेकर विधि व्यवस्था की तैयारी पर विस्तृत चर्चा व संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अपराध गोष्ठी में यह भी चर्चा हुई कि एनएच 31 पर जो आम शिकायत मिली है पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से वसूली की जाती है। इस बाबत एसपी काफी सख्त दिखे। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कड़ी हिदायत देते हुए ने कहा किसी के खिलाफ प्रमाण अगर आएगा तो आगे कार्रवाई नहीं, बल्कि उसपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

एसपी ने बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल को प्रथम, भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह को द्वितीय एवं परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार तृतीय स्थान दिया। बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्षों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। मौके पर सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *