नवगछिया । शहीद टोला निवासी विनोद भगत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। विनोद 6 जून को पटना जाने के लिये सीमांचल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए घर से निकला था। पत्नी रंजीता कुमारी का कहना है कि घर से निकलने के दो घंटे बाद जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और फोन काट दिया। तभी से लगातार फोन बंद आ रहा है। महिला ने मामले को लेकर एसपी को आवेदन दे कर छानबीन की गुहार लगायी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
