बिहपुर । प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में शनिवार को खरीफ महाअभियान का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। खरीफ महाभियान के उपनिदेशक बामेती पटना नीलम गौर, प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, मुखिया मनोज लाल समेत बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिक डॉ साह एवं डॉ सत्येंद्र द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की गयी।
Total Downloads: 79
मौके वैज्ञानिक डॉ सत्येंद्र ने किसानों को कम लागत में किस तरह अच्छी फसल उपज हो, धान व मक्का के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ साह ने फसल में लगने वाले कीट या उसमें जो बीमारी होती है उसका उपचार कैसे करें और रासायनिक खेती के बजाय जैविक खेती के बारे में विशेष तौर पर किसानों को बताया।
जिससे किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और लोग स्वस्थ रहेंगे। वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों के बीच किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। प्रखंड के सभी किसानों से कहा गया कि जो भी किसान एनपीसीआई या केवाईसी अभी तक नहीं किए हैं

वह सीएससी में अपना केवाईसी करा लें। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से किसान और पदाधिकारी का सीधा संबंध बना रहता है। जिससे किसान अधिक मात्रा में लाभान्वित होते हैं। मौके पर नवगछिया बीटीएम कुमार गौतम, सहायक तकनीकी प्रबंधक सनी कुमार, लेखापाल चीकू कुमार, चंदन कुमार, लेखापाल धीरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।
