नवगछिया : गोपालपुर के सैदपुर में मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में की गयी। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचने की शपथ ली। भाजपा नेता सह पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा ने कहा कि सरकार की योजना हर गरीब को भोजन के साथ जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, धारा 370, राम मंदिर आदि जैसे ऐतिहासिक कार्य किया है और आगे भी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

मंच का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक नितेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह मंडल अध्यक्ष, निलेश सिंह, रवि रंजन, मनोज कुंवर, नंदनी सरकार, मुकेश मंडल, श्री किशोर झा, अशोक सिंह, उपेन्द्र यादव, वशिष्ठ सिंह, राजेश पासवान, चंदन भगत, राजकुमार रजक थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *