नारायणपुर । प्रखंड के जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत चौहद्दी गांव में गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई, जिसमें दस घर जलकर राख हो गये। ग्रामीण ने पप्पू यादव के यहां शादी का भोजन बनने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से भूसा में आग लगने से हवा तेज रहने से आग लग गयी।
Total Downloads: 79
धीरे-धीरे आग ने दस घरों को अपने चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार में पप्पू यादव, मुन्नी यादव, राजीव यादव, नवीन यादव, बलराम यादव, दिलीप यादव, ऊमी यादव सहित दस लोग थे।
मुखिया नीतिश कुमार, प्रभारी सीओ नीतेश कुमार सेठ सहित अन्य ने अग्निशमन गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। प्रभारी सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी ने सर्वे किया। पीड़ितों को सहायता राशि शुक्रवार को दिया जाएगा। फिलहाल सभी पीड़ित परिवार को प्लास्टिक सीट दिया गया है।

