नवगछिया : कठेला गांव के समीप ग्रामीण सड़क किनारे स्थित बगीचे में चदरे और टटिये के बने कबाड़ीखाना में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग में कबाड़ीखाना के अंदर रखा कटर मशीन सहित सामान जलकर राख हो गई।

रात्रि गश्ती कर खरीक थाना के पुलिस की नजर आग की लपटें पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने दमकल और बिजली कंपनी के अफसरों को घटना की जानकारी दी। छः दमकल टीम के सहयोग से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। जबकि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इस कारण गुरुवार की रात से बाधित बिजली आपूर्ति शुक्रवार की सुबह 08:47 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्वों ने कबाड़ीखाना के चारों तरफ से आग लगा दी है। वहीं, कबाड़ीखाना के मालिक खरीक के ही पूर्वी घरारी निवासी मो. पिंटू ने बताया कि मैं रात 12 बजे तक देख कर गया ही था। तब ऐसी कोई बात नहीं थी। करीब तीन बजे में सुबह में पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इधर, थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *