नवगछिया : भीषण गर्मी में पूरी रात बिजली गायब रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रात में सोने के बजाय लोग पंखे को निहार पूरी रात गुजार रहे हैं. गुरुवार की लगभग पूरी रात बिजली लगातार कटी रही. रात आठ बजे बिजली कटी, तो सुबह चार बजे आयी. बिजली की लगातार कटौती से लोग परेशान रहे. कपड़ा व्यवसायी अशोक केडिया के अनुसार बिजली नहीं रहने से व्यवसाय पर बुरा असर पड़ता है.

मो शमीम अख्तर कहते हैं कि पूरी रात बिजली नहीं आने से बच्चे बीमार हो गये हैं. बिजली विभाग के जेई व एसडीओ से कारण जानने के लिए फोन किया, वह फोन भी नहीं उठाते हैं.

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 50 मेगावाट बिजली मिलने के बजाय 18 मेगा वाट बिजली मिल रही है. पूरे लोड को तीन पार्ट में चलाया गया. तीन पीसीसी को काट-काट कर बिजली दी जा रही थी. किसी को एक घंटा तो किसी को दो घंटा दी जा रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *