बिहपुर : :नवगछिया पुलिस जिले के टाप टेन अपराधियों की सूची में शामिल प्रखंड के लत्तीपुर निवासी मोस्टवांटेड अपराधी पप्पू यादव व सकला यादव की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को नवगछिया पुलिस जिला एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुरस्कृत किया है।

बता दें कि बीते रविवार को अपराधी पप्पू यादव को पुलिस ने उसे लत्तीपुर में ही धर दबोचा था। उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा व तीन गोली भी बरामद हुआ था।

वहीं अपराधी सकला यादव को पुलिस ने जिले के सबौर थानाक्षेत्र के अमखोरिया गांव स्थित उसके ससुराल में छापेमारी कर गिरफ्तार किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *