नवगछिया। भारतीय वन्य जीव संस्थान के तत्वाधान में इस्माईलपुर प्रखंड में गंगा प्रहरी राहुल कुमार राज के नेतृत्व में विश्व मगरमच्छ दिवस मनाया गया। राहुल कुमार राज ने बताया कि हिन्दू धर्मग्रंथों में देवी गंगा का वाहन मगरमच्छ है। मगरमच्छ एक प्रतीक है, जो बताता है हमें जल में रहने वाले हर प्राणी की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि जल में रहने वाला हर प्राणी पारिस्थितिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

चम्बल नदी के बाद मगरमच्छ देश में सबसे ज्यादा यहीं पाये जाते है। बताया कि अगर कभी मगरमच्छ की चपेट में आ जाते हैं, तो उसकी आंखों को अपने अंगूठे से दबाएं, यह आपको तुरंत छोड़ देगा। इस कार्यक्रम में सुबोध कुमार, दिलकुश कुमार, गौतम कुमार, जोनी कुमारी, दीपक कुमार, राज कुमार आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *