नवगछिया । बाल भारती के दो पूर्ववर्ती छात्रों ने जेई एडवांस में शानदार प्रदर्शन किया है। अर्चित कुमार मवांडिया ने 110 अंक प्राप्त किया और उसका कैटेगरी रैंक 4028 है। अर्चित के पिता प्रदीप कुमार मवांडिया और मां अमृता देवी हैं।
Total Downloads: 83
विद्यालय के दूसरे छात्र आदित्य कृष्ण चौहान ने 120 अंक प्राप्त किया एवं उसका ऑल इंडिया रैंक 11343 है। आदित्य कृष्ण चौहान नवगछिया हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह के पोते हैं। उनके पिता नीरज कुमार सिंह नवगछिया हाई स्कूल में कार्यरत हैं उनकी मां अर्चना सिंह हैं।

दोनों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ. बीएल चौधरी, प्रभारी सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य डॉ अशोक केजरीवाल, प्रवीण केजरीवाल, बालकृष्ण पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी पीसिंह ने बधाई दी।
