नवगछिया : डीएम ने मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने पर गोपालपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) मनीष कुमार को बर्खास्त कर दिया है। पिछले दिनों गोपालपुर प्रखंड के निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने निराशा व्यक्त की थी।
Total Downloads: 79
पीओ पर आरोप है कि मनरेगा के तहत अमृत सरोवर व पौधरोपण का काम सभी जगह ठीकठाक हुआ है लेकिन गोपालपुर में कई निर्देशों के बाद भी अमृत सरोवर का काम पूरा नहीं किया जा सका है। मार्च में भी कई कमियां पाई गई थीं।
जिसको लेकर पीओ को दो माह का समय दिया था। बावजूद इसके जून में कार्य में कोई प्रगति नहीं दिखी। यहां अमृत सरोवर का अंतिम कार्य 2022 के अगस्त में ही कराया गया था। बता दें कि चार दिन पहले ही गोपालपुर के कनीय अभियंता और पीआरएस को भी सेवा से बर्खास्त किया गया था।

