नवगछिया । बाल भारती विद्यालय के परिसर में अग्रोहा धाम से चलकर आये महालक्ष्मी जी के रथ का स्वागत हुआ। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, सचिव विनोद केजरीवाल, बाल भारती विद्यालय के अजय रूंगटा, श्याम भक्त मंडल के संतोष यादुका, शंभु रूंगटा, मनोज चौधरी, रवि सर्राफ, वरूण केजरीवाल, संदीप चिरानियां, अनिल केजरीवाल, विनय प्रकाश, प्रवीण केजरीवाल, मुरारी पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, युवा मंच से पारस खेमका, सांवरिया सरकार के मयूर केजरीवाल, शिवम सर्राफ, राहुल यादुका, बाल भारती विद्यालय के प्रचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, कमल टीबरेवाल, मुरारी लाल चिरानियां, मारवाड़ी महिला सम्मेलन से सीमा रूंगटा, बीना सर्राफ, कान्ता केजरीवाल, महिला जागृति शाखा से सपना शर्मा, चित्रा टीबरेवाल ने कार्यक्रम को संवारने में भरपूर सहयोग दिया।
Total Downloads: 79
महिला जागृति शाखा तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सभी सदस्यों ने माता महालक्ष्मी जी के सुंदर भजनों से सभी भक्तों का मन मोह लिया। तत्पश्चात सभी ने नाचते गाते हुए माता को चुंदरी चढ़ा कर माता का आशीर्वाद लिया व प्रसाद पाकर नाचते गाते हुए सभी भक्त जन माता महालक्ष्मी जी का जयकारा लगाया।
