बिहपुर । एनएच 31 पर महंत स्थान चौक के समीप बुधवार की सुबह ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान खरीक के बीसपुरिया निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई।
Total Downloads: 78
बुधवार की सुबह करीब चार बजे दिलीप कुमार ट्रैक्टर लेकर नवगछिया से बेगूसराय की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर छड़ और सीमेंट लगा हुआ था। महंत स्थान चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर से ट्रैक्टर का पिछला टक्का टूट गया और दिलीप को गंभीर चोट आई।
सड़क दुर्घटना की सूचना पर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व गश्ती कर रहे दरोगा पवन सिंह मौके पर पहुंच गये और घायल को इलाज के लिये भेज दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान चालक दिलीप की मौत हो गयी। दिलीप की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हो रहा था।

