नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को पुलिस और दंडाधिकारी की देखरेख में शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से बकरीद मनायी गयी। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर अपने-अपने मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी गई।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सभी जगह पर शांतिपूर्ण हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया गया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल और पुलिस अधिकारी की नियुक्ति किया गया था । जिसमें लगभग 83 पुलिस अधिकारी व दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल लगाए गए थे।

नारायणपुर। प्रखंड के मधुरापुर बाजार, बलहा पठान टोला, बलहा राईन टोला, नयाटोला बीरबन्ना, नवटोलिया, नारायणपुर बड़ी मस्जिद, नारायणपुर छोटी मस्जिद व मनोहरपुर मस्जिद में बकरीद की नमाज अदाकर पर्व को हर्षोल्लास से लोगों ने गले मिलकर मनाया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव ने लोगों को बधाई दी।

बिहपुर प्रखंड में कुर्बानी का त्योहार बकरीद हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। बिहपुर जामा मस्जिद में सुबह 8:15 में नमाज अदा की गयी। वहीं मिल्की, झंडापुर, बभनगामा, गोरीपुर, जमालपुर, हिरदीचक, सहोड़ी, नन्हकार, औलियाबाद आदि जगहों पर भी बकरीद की नमाज अदा करने लोग पहुंचे थे। बिहपुर खानकाह के गद्दीनशीं मौलाना हजरत अली कोनेन खां फरीदी, नायब सदर मौलाना अली सब्बर खां फरीदी, जिप मोइन राइन, उप प्रमुख एनामुल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम ने भी लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *