खरीक : नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार एवं पुलिस कार्यालय नवगछिया में तैनात लालकांत मिश्रा 30 जून शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। दोनों के सम्मान में शुक्रवार देर रात नवगछिया नदी परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दोनों अफसरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया एसपी एसके सरोज ने कहा कि अशोक कुमार हमेशा बेहतर थानेदार के रूप में याद किए जाएंगे। वहीं, सेवानिवृत थानाध्यक्ष ने भी विचार रखे।

मौके पर हेंड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, खरीक बीडीओ राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, बिहपुर राजकुमार सिंह, भवानीपुर पंकज कुमार, जेएसआई मुलायम प्रसाद यादव, सनोज कुमार राजवंशी, अविनाश कुमार, बिनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *