नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के जमालदीपुर गांव के गंगा कटाव विस्थापित सैकड़ों परिवार मंगलवार को डीसीएलआर कार्यालय नवगछिया पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा मांग की गयी कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर भी हमलोगों को जमीन पर पर्चा क्यों नहीं मिल रहा है।
Total Downloads: 78
हमलोग कटाव विस्थापित परिवार हैं। हमलोग वर्ष 2008 से लेकर के अभी तक अधिकारियों के कार्यालय का सिर्फ चक्कर लगाए हैं। इस मौके पर पार्वती देवी, सुमित्रा देवी, काजल देवी आदि लोगों ने कहा कि हम लोगों के पास किसी तरह की रहने की व्यवस्था नहीं है। हम बाल बच्चा लेकर सड़क के किनारे रहते हैं।
गैर मजरुआ व जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद हमलोगों को पर्चा नहीं दिया जा रहा है। वहीं डीसीएलआर नवगछिया ने विस्थापित परिवारों को आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन आने के बाद सभी को बासगीत पर्चा मिलने का आधार बनेगा

