नवगछिया में  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिस कारण  गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंद टोली में 26.70 मीटर पर बह रही है। हालांकि फिलहाल किसी तरह का यहां खतरा जैसी स्थिति नहीं है। परन्तु जल संसाधन विभाग द्वारा सतत चौकसी बरती जा रही है। सभी स्परों पर अलग-अलग ठेकेदारों की तैनाती कर  बालू भरी बोरियों का भंडारण किया गया है। स्परों पर रोशनी की व्यवस्था के साथ चौकीदार को तैनात कर दिया गया है।

मंगलवार को अधीक्षण अभियंता ई. रणवीर प्रसाद व कार्यपालक अभियंता ई. मुकेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ इस्माईलपुर-बिंद के बीच विभिन्न स्परों व संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। लगातार भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर हुये रेनकट को दुरुस्त करने व स्परों पर उगे घास फूस को हटाने का निर्देश सहायक अभियंता को दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। हालांकि फिलहाल गंगा नदी खतरे के निशान से काफी दूर है।

स्पर संख्या पांच से लेकर स्पर संख्या सात के बीच काफी संवेदनशील बना हुआ है। क्योंकि गंगा नदी की सभी उप धाराएं यहां मिल जाती हैं और नदी की चौड़ाई यहां काफी कम हो जाती है। जिससे यहां पानी का दवाब काफी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर सहायक अभियंता ई कृपाल चौधरी, कनीय अभियंता अनिल कुमार व माणिक यादव मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *