बिहपुर : झंडापुर ओपी परिसर में मंगलवार को करीब दो घंटे एक युवक द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लेने पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी अलबेला यादव के पुत्र राकेश यादव ने 3 जुलाई की रात नवगछिया के ढोलबज्जा में निशा कुमारी से शादी कर ली।
Total Downloads: 79
जैसे ही इस शादी की जानकारी नवगछिया जगतपुर निवासी अक्षेलाल यादव की पुत्री काजल देवी को मिली तो वह परिजनों के साथ नवटोलिया पहुंची। उसके बाद युवक राकेश यादव व उसकी नवविवाहिता पत्नी निशा व पहली पत्नी काजल देवी, काजल की बहन सरिता देवी व जीजा सन्नी देवल और 20 की संख्या ग्रामीण थाने आये और यहां ड्रामा शुरू हो गया।
थाना में ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दारोगा राहुल कुमार को काजल ने बताया कि हमारी शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। डेढ़ माह तक लड़के ने फोन पर बात की। उसके बाद मेरा पति राकेश बेंगलुरु चला गया। वह दस दिन पहले गांव आया था और सोमवार की रात उसने दूसरी शादी कर ली।

उधर नवविवाहित पत्नी निशा की मां ने बताया हमको झूठ बोलकर मेरी बेटी से शादी कर ली। लड़के की मां व अन्य परिजनों ने बताया था कि लड़का ठीक है। हम नहीं जानते थे की पहले शादी कर चुका है। वहीं पूछने पर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अभी तक दोनों लड़की पक्षों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पार कार्रवाई की जाएगी।
