नवगछिया : नदी थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार की सुबह करीब बजे मवेशी गाय  को चारा खिलाने के दौरान महिला को बदमाशों ने गोली मार दिया। गोली सीने के नीचे लगी जिस कारण महिला घायल होकर जमीन पर गीर गई।महिला को गीरा हुआ देख बदमाश मृत समझ कर फरार हो गये।वहीं घायल महिला ढोड़िया निवासी सदानंद यादव उर्फ सहदेव यादव की 35 वर्षीया पत्नी भालो देवी है।

घटना की जानकारी मिलते ही नदी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी घटना स्थल पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला की पुत्र ने पड़ोस के ही होमगार्ड की पुत्री को लेकर दो दिन पूर्व फरार हो गया था ।

जिसको लेकर लड़की वालों ने महिला के पुत्र एवं पति के खिलाफ नदी थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी । उक्त घटना के कारण ही महिला को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है । इस गोलीकांड के बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने बताया अभीतक आवेदन नहीं मिला है। बाबजूद इसके बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *