बिहपुर : नदी थाना क्षेत्र के ढोड़िया गांव में शनिवार की सुबह एक महिला को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में देर रात थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी घायल महिला भालो देवी के बयान पर दर्ज की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 82
जिसमें आशीष यादव, अमन यादव समेत कुल छः नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। नदी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। जल्द ही नामजदों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
