नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के भीम दास टोला में मंगलवार की सुबह एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद ठाकुर की पत्नी 35 वर्षीय पत्नी इंदु देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने महिला को काट लिया।

इसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने इलाज के लिए महिला को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने घटना की सूचना रंगरा ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार कमल को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रजक, मनोज मंडल एवं अन्य लोगों ने मृतका के परिजनों को दुख की घड़ी में साथ बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *