नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर, खरीक सहित अन्य प्रखंडों में नमामि गंगे योजना के तहत लगाए गए पौधों की जांच बिहार सरकार के हरियाली मिशन के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने भागलपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली के साथ मंगलवार को की।
Total Downloads: 330
इस मौके पर नवगछिया वन क्षेत्र पदाधिकारी पीएन यादव मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान इन्होंने खैरपुर, इस्माईलपुर के राघोपुर सहित आदि जगहों पर नमामि गंगे योजना के तहत लगाए गए पौधे, उसकी गुणवत्ता आदि की जांच की।
जिसमें पौधे को विशेष तौर पर निगरानी के साथ देखा और कहा कि जिस तरह से पौधा लगाया गया है। उस तरह से इसकी सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने वन क्षेत्र पदाधिकारी नवगछिया से कई तरह की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पौधा को सुरक्षित एवं संचित रखने के भी तरीके बताएं। पौधे को सुरक्षित रखने एवं उसपर लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए बात कही।

