बिहपुर । लत्तीपुर में मोबाइल दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बाबत दुकानदार विक्रम सिंह ने बिहपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि 10 जुलाई की रात सात बजे दुकान बंद कर घर चले गये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 326
11 जुलाई की सुबह दुकान आकर खोला तो देखा कि दुकान का वेंटिलेटर टूटा हुआ था। जब नीचे वाला कमरा खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने लैपटॉप, ग्राहक का मोबाइल फोन 12 पीस, बटन वाला फोन, चार्जर व बैट्री 30 पीस, मोबाइल स्क्रीन गार्ड 600 पीस, 45000 नगद, चार पासबुक, सुकन्या योजना का कागज आदि चोरी कर ली गयी है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया चोरी के बाबत पड़ताल की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
