बिहपुर। मड़वा पूरब पंचायत वार्ड आठ औलियाबाद निवासी मोहम्मद जीवराईल (25) को 10 जुलाई की रात बिहपुर रेलवे स्टेशन परिसर के रेलवे कॉलोनी के पास बदमाशों ने पीटकर कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर फरार हो गये। मंगलवार को बिहपुर अस्पताल में घायल युवक ने बताया कि मैं अपने जीजा को महानंदा एक्सप्रेस पर चढ़ा कर घर लौट रहा था।

इसी क्रम में लूटपाट की नीयत से बदमाशों ने पीछे से हमला बोल दिया। जब हमको घर लौटने में देर हुई तो परिजनों ने फोन किया। तब घटना की जानकारी मिली और इलाज के लिए बिहपुर अस्पताल लाया।

जब इसकी जानकारी झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार को दी तो उन्होंने कहा यह रेल थाना का मामला है। जब रेल थाना पहुंचे तो नाम पता लिख लिया और केस नहीं किया। इस बाबत प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय सहनी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *