बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने मड़वा गांव में मंगलवार की रात छापेमारी कर गोली चलाने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी मंटू राय है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया था। वहीं बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
By न्यूज़ डेस्क
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

