नवगछिया : एनएच-31 किनारे संतोष धर्मकांटा के पास नशीला पदार्थ खिला कर लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया. इस संबंध में कटिहार जिले के कुरसेला के सोनू कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि ओडिसा भुनेश्वर से अपने घर कुरसेला जा रहा था. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से 15 जुलाई को साढ़े नौ बजे रात में नवगछिया स्टेशन पर उतरा था.
स्टेशन परिसर से टेंपो कर कुरसेला जा रहा था. संतोष धर्मकांटा के पास टेंपो को रोक कर वहां चाय पीया. इस दौरान उसे नशीला पदार्थ खिला कर अपराधियों ने मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामान लूट लिया. नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
