बिहपुर : मिर्जापुर निवासी दलित छात्रा गुड़िया कुमारी ने राज्यपाल व टीएमबीयू के कुलपति को आवेदन देकर नामांकन पोर्टल को पुनः खोलने की गुहार लगाई है। ताकि नामांकन कराने से वंचित रहे गांव के छात्र-छात्राएं कालेज में नामांकन करा सकें। छात्रा ने आवेदन में बताया है कि वह निर्धन दलित परिवार से आती हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
उसके माता-पिता अनपढ़ हैं। मैंने इस साल इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है। बीए पार्ट वन में नामांकन के लिए 12 जून को ऑनलाइन आवेदन किया। मुझे नामांकन की जानकारी नहीं हो सकी व मैं समय से कालेज नहीं पहुंच पाई। जिस कारण नामांकन से वंचित हो गई। जब एसडी कालेज गौरीपुर गई तो बताया गया कि नामांकन पोर्टल बंद हो गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
