नवगछिया : पटना हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पंचायत एवं प्रखंड नियोजित शिक्षक की नियुक्ति में हुई धांधली को लेकर जांच कर रहे निगरानी अन्वेषण भागलपुर के द्वारा गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है

जानकारी के अनुसार भागलपुर के निगरानी इन्वेंशन के पुलिस निरीक्षक ईश्वर चौधरी के द्वारा गोपालपुर थाने में रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ज्ञानी दास टोला के प्रखंड शिक्षक मदन किशोर शर्मा के ऊपर फर्जीवाड़ा कर गलत प्रमाण पत्र देकर नियुक्ति पत्र लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है ।

इसमें निगरानी अन्वेषण के पुलिस निरीक्षक ने बताया है कि प्रखंड शिक्षक मदन किशोर शर्मा जो मधेपुरा चौसा थाना क्षेत्र के बेस्ट कंगाली टोला का रहने वाला है वह गलत अंक प्रमाण पत्र के आधार पर वर्ष 2008 में प्रखंड शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्राप्त किया था ।

उच्च न्यायालय के द्वारा गलत प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों को स्वच्छा से नौकरी छोड़ देने की बात कही थी ,लेकिन उनके द्वारा नौकरी नहीं छोड़ा गया और वेतन लेता रहा । जांच में पाया कि इन्होंने गलत अंक पत्र देकर नियुक्ति लिया है । गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *