बिहपुर। प्रखंड के गौरीपुर में रंगदारी मांगने व जानलेवा हमला करने मामले में मनोहर कुमार ने केस दर्ज कराया है। जिसने उसमें मिथुन यादव, अमित कुमार, सुदामा यादव व सत्तन यादव को नामजद आरोपी बनाया है।

अपने आरोप में बताया कि 21जुलाई को उपरोक्त नामजदों ने 25 हजार की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर मिथुन व अमित यादव ने घर से निकाल कर लोहे के रड और धारदार हथियार से मुझ पर हमला कर दिया। वहीं हल्ला होने पर जब ग्रामीण जुटे तो ये लोग भाग गए। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *