नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी के रहने वाले चमकलाल पंडित की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के बेटे किशोर कुमार पंडित ने कहा कि घर के गेट पर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
उसके पिता मीटर में लगे आग को बुझाने के लिए गए तो उसी दौरान बिजली का तार गिरने से करंट लगने से गिर पड़े। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसके मायागंज रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि अपने पिता को इलाज के लिए वह मायागंज लेकर आया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
